फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Despite the ban, coaching centers are opening indiscriminately, rules are not being followed, infected are increasing

पाबंदी के बावजूद धड़ल्ले से खुल रहे कोचिंग सेंटर, नहीं हो रहा नियमों का पालन, बढ़ रहे संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, coaching centers are opening indiscriminately, rules are not being followed, infected are increasing
जींद। जिले में कोरोना नियमों का पालन नहीं होने से लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है। जिसके चलते शनिवार को 1158 की जांच रिपोर्ट में 155 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीसरी लहर का पहला केस 29 दिसंबर को मिला था। इसके बाद 17 दिन में 488 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सरकार द्वारा जारी निर्देशों का करवाने में जिला प्रशासन विफल है। जिसके चलते श्हार में कोचिंग सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं। इसके अलावा बस अड्डा व सार्वजनिक स्थानों पर भी भारी भीड़ आए दिन देखी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना नियमों का पालन नहीं होने के कारण कोरोना संक्रमण के मामले अब बढ़कर 488 हो गए हैं, हालांकि प्रशासन आए दिन लोगों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के काम व नियमों की पालना करवाने में पूरी तरह से खानापूर्ति कर रहा है। जिसके परिणामस्वरूप अब जिले में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्थिति पर पहुंच गया है। कोरोना को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों के सैंपल लेने और गांव दर गांव जाकर जागरूक करने का काम कर रहा है, लेकिन नियमों की उल्लंघन करने वालों पर प्रशासनिक अधिकारियों का कोई दबाव नहीं। जिसके चलते आमजन को इस संक्रमण का लगातार खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कोरोना की गाइडलाइन जारी होने के बाद से अब तक प्रशासन ने न तो किसी कोचिंग सेंटर पर जाकर बंद करवाने का काम किया और न ही सार्वजनिक स्थान पर लोगों के बिना मास्क के चालान काटे, हालांकि डीसी द्वारा आए दिन लोगों को इससे बचने के निर्देश जारी कर खानापूर्ति का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

मनमानी कर रहे कोचिंग सेंटर, खतरे में बचपन
वहीं शहर के कई कोचिंग सेंटर सरकारी आदेश के बावजूद खुलेआम चल रहे हैं। लघु सचिवालय के सामने ही हुडा मार्केट में दिन भर बच्चों का तांता लगा रहता है। इसके चलते संक्रमण बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में 422130 सैंपल लिए
जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों की जांच करने का काम चला हुआ है। जिसके चलते अब तक 422130 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिनमें से 21859 लोग संक्रमित मिले, जिनमें से 20835 लोग ठीक हुए, जबकि 537 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब जिले में 488 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा शनिवार को कोरोना संक्रमण को 21 लोगों ने मात दी है।
जिले में कुल 1467036 लगी वैक्सीन की डोज
जिले में अब तक 1467036 वैक्सीन की डोज लगी हैं। इसमें से 877750 लोगों को प्रथम व 588217 लोगों को दूसरी डोज लगी। इसके अलावा शनिवार को 18 से 44 आयु वर्ग में 1379 को प्रथम, 1760 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 255 को प्रथम व 604 को दूसरी, 60 आयु वर्ग से ज्यादा में 111 को प्रथम तो 298 को दूसरी डोज लगी है। अभी तक जिले में 1069 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। जिनमें शनिवार को 20 स्वास्थ्य कर्मियों व 60 आयु वर्ग से ज्यादा के 33 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। इसके अलावा 15 से 18 आयु वर्ग के 1200 किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगी है।
जिले में लगभग 488 संक्रमित मरीज हैं होम आइसोलेट
कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेट रहते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के साथ ही स्वास्थ्य सुधार कर सकते हैं। जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग के आंक ड़े अनुसार लगभग 488 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेट हैं। संक्रमित मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी प्रभावी रूप से की जा रही जी। सात दिन तक खुद को क्वारंटीन कर अपनी देखभाल करने की सलाह दी गई है। आवश्यक सावधानियों को अपनाकर स्वयं और आसपास के लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

--नरेश नरवाल, डीसी।
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं। जरूरी सेवाओं की दुकानों को छोड़ कर अन्य सभी दुकान शाम छह बजे बंद करने के आदेश हैं। कोचिंग सेंटर, शिक्षण संस्थान पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश हैं। यदि कोई आदेशों का उल्लंघन करता है तो आपदा प्रबंधन कानून व भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। जो कोचिंग सेंटर खुल रहे हैं, उनकी जांच करवाई जाएगी।
- डॉ. वेदप्रकाश, एसडीएम, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed