फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Speaker gave first aid to those injured in road accident

Jind News: सड़क हादसे में घायलों को डिप्टी स्पीकर ने दिया प्राथमिक उपचार

Sat, 11 Jan 2025 12:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:25 PM IST
विज्ञापन
Deputy Speaker gave first aid to those injured in road accident
10जेएनडी08: अनियंत्रित हुई कार को देखते हुए डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण लाल मिड्ढा। संवाद
जुलाना(जींद)। गतौली गांव के पास अनियंत्रित कार कैंटर से टकरा गई। इसमें कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना के समय डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का काफिला जींद से दिल्ली की तरफ जा रहा था। सड़क दुर्घटना में घायलों को देखकर डिप्टी स्पीकर ने काफिला रुकवाया और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एंबुलेंस को दुर्घटना स्थल पर बुलाकर घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। कार में सवार दो युवक और कैंटर में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आईं। कार में सवार दो युवक काब्रच्छा निवासी विजय व बुडायन निवासी अमन जुलाना से जींद की तरफ जा रहे थे। जब वह गाड़ी में गतौली के पास पहुंचे तो कार के आगे चल रहे कैंटर से टक्कर हो गई। इसमें कार सवार दोनों युवकों को चोटें आईं, जबकि कैंटर चालकों को मामूली चोट लगी। हादसे के बाद कार पलट गई। राहगीरों ने कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला। इसी दौरान विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अपनी गाड़ी रोकी और घायलों का प्राथमिक उपचार दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed