फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Chief Minister Dushyant Chautala will give development projects worth crores of rupees today

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज देंगे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

Thu, 24 Feb 2022 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala will give development projects worth crores of rupees today
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जींद को आधुनिक जिला बनाने के लिए योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा भविष्य में जींद जिले में संभावित परियोजनाओं के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी लेंगे। इससे पहले दुष्यंत चौटाला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

शिलान्यास को लेकर दिन भर अधिकारियों द्वारा तैयारी की जाती रही। इसके लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उन सभी परियोजनाओं के पत्थर लगाए जा रहे हैं जिनका शिलान्यास व उद्घाटन होना है। इनमें अधिकार परियोजना लोकनिर्माण विभाग की ही हैं। वहीं अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की रिपोर्ट पहले ही तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

पहले 12 फरवरी को होनी थी बैठक
इससे पहले प्रशासन के साथ उपमुख्यमंत्री की बैठक 12 फरवरी को होनी थी लेकिन जींद के डीसी का तबादला होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब फिर से बैठक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विकास कार्यों को लेकर लघु सचिवालय में मीटिंग लेंगे। इससे पहले विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार सुबह 11: 15 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला में विकास कार्यो से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
-मनोज कुमार, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed