फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Depth haze with westerly wind, mercury reached four degrees

पछुवा हवा के साथ गहराई धुंध, पारा पहुंचा चार डिग्री

Sat, 18 Dec 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Depth haze with westerly wind, mercury reached four degrees
सुबह साढ़े सात बजे छाई धुंध। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहा, वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दिसंबर का मध्य आने बाद वीरवार से ही अच्छी ठंड शुरू हो गई थी। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह गहरी धुंध भी छाई रही। सुबह करीब साढ़े दस बजे धुंध छटी और लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे धूप निकली, जिससे सर्दी से राहत मिली। वहीं शाम पांच बजे ही फिर से अंधेरा छाने लगा। इससे लोग दिन भर सर्दी से ठिठुरते रहे। सुबह के समय काफी लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। ठंड के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। हालांकि जींद का प्रदूषण स्तर पहले ही सामान्य से बहुत अधिक रहता है, लेकिन शुक्रवार को एक्यूआई पीएम 10 का स्तर 314 रहा।
विज्ञापन

13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा
वहीं दिन में करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुवा हवा चली। इससे सर्दी और अधिक बढ़ गई। हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद लोग हवा नहीं आने वाले स्थानों पर बैठ कर धूप का आनंद लेते नजर आए, लेकिन अन्य स्थानों पर ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बुजुर्गों व छोटे बच्चों का रखें ध्यान
सर्दी के मौसम में बुजुर्गों व छोटे बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। सुबह व शाम को बाहर नहीं निकलें। बच्चों को गर्म कपड़े में रखें। धूप निकलने पर धूप जरूरी लगाएं। बुजुर्गों को गर्म पेय देते रहें। सर्दी महसूस होने पर भाप लें और चिकित्सक को दिखाएं।

- डॉ. राजेश भोला, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल जींद।
-------------
धुंध में सड़क पर बरतें सावधानी
धुंध बढ़ने पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर व फॉग लाइट जरूर हों। इससे दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है। यदि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
- जितेंद्र कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed