फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dense fog causes problems for drivers in traffic

Jind News: घने कोहरे से वाहन चालकों को आवागमन में हुई परेशानी

Sat, 11 Jan 2025 12:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:30 PM IST
विज्ञापन
Dense fog causes problems for drivers in traffic
10जेएनडी09: लितानी रोड पर घने कोहरे से गुजरता हुआ वाहन। संवाद
उचाना। शुक्रवार को छाए घने कोहरे के चलते आवागमन करने वाले वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे का इंतजार किसानों को काफी दिनों से था। कोहरे से फसलों को फायदा होगा। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चालक सफर करते नजर आए।
विज्ञापन

हाईवे, लिंक रोड पर वाहन चालक एक-दूसरे वाहन के पीछे अपना वाहन रखने के चलते लंबी लाइन वाहनों की नजर आ रही थी। कुछ दिनों से धूप निकलने के चलते कोहरा घना होने की उम्मीद की जा रही थी। कोहरे के चलते आम समय पर खुलने वाले बाजार भी दूरी से खुले तो बाजारों में ग्राहक भी आम दिनों की अपेक्षा कम नजर आए। गर्म कपड़े, जूते की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। माना जा रहा है कि अब अगले कुछ दिन कोहरे के साथ-साथ बारिश भी होने की संभावना है।
विज्ञापन

बाक्स
कुछ नहीं दे रहा था दिखाई

वाहन चालक जगबीर, सुभाष, सुखबीर ने कहा कि कुछ दिनों से मौसम साफ था। ठंडी हवा जरूर चल रही थी, लेकिन कोहरा नहीं था। शुक्रवार सुबह से घने कोहरे के चलते सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। विजिबिलिटी शून्य होने के चलते आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे, लिंक मांर्गों पर सड़क पर बनी सफेद पट्टी देखकर ही आवागमन करना पड़ रहा था। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। किसान अजय, संदीप, राजकुमार ने कहा कि कोहरा नहीं होने से गेहूं की फसल में नुकसान होने का डर बना हुआ था। बिना कोहरे के चलते फसल का पीला होना शुरू हो गया था। दो दिनों से तेज धूप होने से दिन में तापमान अधिक तो रात को कम हो जाता था। कोहरा होने से फसल को फायदा होगा। ये कोहरा फसलों के लिए सोने पर सुहागा का काम करेगा।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed