फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dengue is not being curbed in the district, 15 new cases

जिले में नहीं लग पा रहा डेंगू पर अंकुश, 15 नए मामले

Wed, 17 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dengue is not being curbed in the district, 15 new cases
बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jind
जिले में सभी प्रयासों के बावजूद डेंगू पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार को डेंगू के 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से छह सिविल सर्जन कार्यालय हिसार से, सात सोनीपत से तथा दो फतेहाबाद से मिली रिपोर्ट में सामने आए हैं। जिले में इसके साथ ही डेंगू के केसों की संख्या 475 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि अब सर्दी बढ़ने से डेंगू पर अंकुश लग पाएगा। सर्दी में यह मच्छर मर जाएगा। इसके अलावा लोग भी अपने शरीर को पूरी तरह से ढककर रखेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि हिसार से मिली रिपोर्ट के अनुसार गांव उझाना निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, गांव धनौरी निवासी 23 वर्षीय महिला, नरवाना के वार्ड नंबर 14 निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, दनौदा खुर्द निवासी 14 वर्षीय बच्ची, दनौदा खुर्द निवासी 21 वर्षीय युवक, कंडेला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा फतेहाबाद से दो तथा सात सोनीपत से मिले हैं। इनमें एक जींद शहर, एक सुदकैन कलां, एक कालवन, एक गतौली, तीन सफीदों से हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घर-घर जाकर इसकी जांच कर रही हैं। अब डेंगू लोगों के घरों में प्रवेश कर चुका है इसलिए घर को पूरी तरह से साफ रखना होगा। खासकर फ्रिज के पीछे जमा होने वाले पानी, रसोई घर में इसका अधिक प्रकोप है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से जी जान लगाकर डेंगू पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। अब सर्दी शुरू हो गई है, डेंगू के मामले काफी कम हो जाएंगे। प्रतिदिन विभिन्न गांवों व कॉलोनियों में स्वास्थ्य टीमें काम कर रही हैं। -डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed