Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Demonstration in small secretariat demanding compensation for bad crops
{"_id":"625477ea93e23160b216c03a","slug":"demonstration-in-small-secretariat-demanding-compensation-for-bad-crops-jind-news-rtk643633753","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर लघु सचिवालय में दिया धरना, 18 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर लघु सचिवालय में दिया धरना, 18 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
धरना देते किसान। विज्ञप्ति।
- फोटो : Jind
Link Copied
नरवाना। खराब हुई फसलों का मुआवजा देने, गेहूं की फसल पर प्रति क्विंटल पांच सौ रुपये की दर से बोनस देने समेत बिजली, पानी की उपलब्धता को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानोें ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान चेतावनी दी कि अगर मुआवजा राशि नहीं दी गई तो 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
धरने की अध्यक्षता उझाणा गांव से बलवंत सिंह और मंच संचालन रामचंद्र दनौदा ने किया। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य उपप्रधान मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि नरवाना क्षेत्र में जलभराव और गुलाबी सुंडी के प्रकोप से खरीफ की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ गांवों में रबी की फसल की बिजाई भी नहीं हो पाई। दूसरे जिलों में मुआवजा राशि मिलनी शुरू हो चुकी है, लेकिन नरवाना क्षेत्र में अभी तक मुआवजा राशि जारी नहीं हुई है। गेहूं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी मिल रही है, इसके चलते किसानों को गेहूं पर प्रति क्विंटल 500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने धरने पर पहुंच कर कहा कि जल्द ही बिजली से संबंधित समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशीय अध्यक्ष जोगिंद्र नैन, जियालाल, मास्टर बलजीत, दलबीर सच्चाखेड़ा, निहाल सिंह, अनीता कर्मगढ़, कमलेश सच्चाखेड़ा, भतेरी ढाकल, रानी कलौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।