{"_id":"621d18a54cda1218b52880e2","slug":"demonstration-by-placing-flowers-on-broken-roads-jind-news-rtk639801344","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कों पर फूल रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़कों पर फूल रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने सफीदों क्षेत्र में टूटी सड़कों पर फूल रखकर सरकार पर सोमवार को तंज कसा। इसके बाद उनके नेतृत्व में सफीदों शहर, भिड़ताना, कालवा, धड़ौली, पिल्लूखेड़ा मंडी, जामनी में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सरकार पर सफीदों के साथ सौतेला व्यवहार करने के आरोप लगाया और कहा कि जींद में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। सात सालों में भाजपा ने जींद के लोगों के साथ छलावा किया है।
सुभाष गांगोली ने कहा कि सफीदों में आज तक भाजपा शासनकाल में एक भी सड़क नहीं बनवाई गई। सफीदों में विपक्ष का विधायक होने के कारण सरकार भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार विधानसभा में टूटी सड़कों तथा नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया था। सरकार ने उन्हें एक सप्ताह का समय देते हुए सभी सड़कों और अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया था लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी न तो सड़कें ठीक हुईं और न ही अस्पताल में चिकित्सक तैनात किए गए। सफीदों के राजकीय कन्या कॉलेज में 1500 बेटियां पढ़ती हैं और इन टूटी सड़क व उसमें खड़े गंदे पानी के कारण उन्हें आने-जाने में परेशानियों होती है। सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा सत्र में फिर से इन मामलों को उठाएंगे। यदि 22 मार्च तक सड़कों का निर्माण नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।