फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration against rising inflation

बढ़ती महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 10 Sep 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against rising inflation
बढ़ती महंगाई के विरोध में ज्ञापन सौंपते भारतीय मजदूर संघ के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों ने बुधवार को कर्मबीर सिंह संधू की अध्यक्षता में नागरिक अस्पताल ने लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें जिला मंत्री जितेंद्र कुमार वत्स ने कहा कि दिन प्रति दिन बढ़ती महंगाई के कारण जीवनयापन मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में कोरोना महामारी के कारण जिस तरह आमजन, मजदूर, कर्मचारी आर्थिक तंगी का शिकार हुए हैं और लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। इससे आमजन, मजदूर, कर्मचारी परेशान हैं। इसको देखते हुए भारतीय मजदूर संघ द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार आज पूरे देश में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि उत्पादन कर्ता द्वारा प्रत्येक वस्तु की लागत मूल्य की घोषणा अनिवार्य कर कानून बनाया जाए। आवश्यक वस्तु और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए, पेट्रोलियम पदार्थों के प्रतिदिन बढ़ रहे मूल्यों की पद्धति को समाप्त किया जाए, पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए, खाद्य पदार्थ तेल, दाल, अनाज को आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में लाया जाए, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों दोनों के श्रमिकों, कर्मचारियों के वेतन बढ़ाकर महंगाई की क्षतिपूर्ति हेतु कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed