फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   demolished three illegal constructions

तीन अवैध निर्माण ढहाए

Fri, 21 Jan 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
demolished three illegal constructions
सफीदों। जिला योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को शहर में तीन जगहों पर अवैध निर्माणों को जेसीबी से ढहा दिया। लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक न चल सकी।
विज्ञापन

डीटीपी अरविंद कुमार की अगुवाई में शुक्रवार सुबह विभाग की टीम सबसे पहले जेसीबी लेकर धर्मगढ़ बोहली रोड पर पहुंची और वहां पर अवैध रूप से बने एक सर्विस स्टेशन को ढहा दिया। इसके बाद टीम ने पानीपत रोड पर स्थित ढाबे व वैलकम गेट को गिराया। डीटीपी अरविंद कुमार ने कहा कि इन तीनों निर्माण को लेकर इनके मालिकों द्वारा कोई विभागीय अनुमति नहीं ली हुई थी। जिस जगह पर यह निर्माण बने हुए थे, वह जमीन खेत की है और उस खेती की जमीन का व्यवसायिक प्रयोग किया जा रहा था। इन लोगों को विभाग की ओर से नोटिस दिया गया था। लेकिन उन्होंने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही इन निर्माणों को खुद हटाया। मजबूरन विभाग को यह कार्रवाई करनी पड़ी है। उन्होंने अवैध निर्माण करने वाले लोगों को चेताया कि वह किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं करें। यदि कोई अवैध निर्माण करेगा तो उसके खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed