फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to Strengthen Security Arrangements at the University Gate

Jind News: विश्वविद्यालय गेट पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Thu, 04 Jun 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to Strengthen Security Arrangements at the University Gate
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर बुधवार को कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लो ने बताया कि विश्वविद्यालय का मुख्य गोल चक्कर प्रतिदिन विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अभिभावकों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। विशेष रूप से परीक्षा के दिनों में परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने के समय यहां अत्यधिक भीड़ एकत्रित हो जाती है। इस दौरान दुपहिया और चारपहिया वाहनों का दबाव इतना अधिक बढ़ जाता है कि पूरे क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। प्रशासन द्वारा परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है, लेकिन इसके बावजूद अनेक वाहन गोल चक्कर के आसपास ही खड़े रहते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि विद्यार्थियों के लिए गंभीर सुरक्षा संकट भी पैदा हो जाता है। गोल चक्कर पर तैनात कई सुरक्षाकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed