{"_id":"68472a6703238949d304e888","slug":"demand-to-restart-the-subject-of-public-administration-jind-news-c-199-1-jnd1002-136067-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लोक प्रशासन विषय को दोबारा से शुरू करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लोक प्रशासन विषय को दोबारा से शुरू करवाने की मांग
विज्ञापन
09जेएनडी25-सीआरएसयू में कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई के सदस्य। स्रोत छात्र संगठन
जींद। सीआरएसयू की ओर से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (लोक प्रशासन) विषय को बंद करने के फैसले के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष जयदीप ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस निर्णय को अविलंब वापस लेने की मांग की।
एनएसयूआई का कहना है कि पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एक महत्वपूर्ण और कॅरिअर उन्मुख विषय है, जिसे बंद करना छात्रों के शैक्षणिक हितों के खिलाफ है। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द ही निर्णय को वापस नहीं लिया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
पब्लिक एड जैसे विषयों को बंद करना शिक्षण के क्षेत्र में गिरावट का संकेत है। यह विषय प्रशासनिक सेवाओं सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आधारभूत है। हम इसे बंद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी लोक प्रशासन विभाग, पर्यावरण विज्ञान विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग व मनो विज्ञान विभाग को बंद किया जा रहा है।
वह किसी भी सूरत में इन विभागों को बंद नहीं होने देंगे। इनके बंद होने से जींद समेत आसपास के विद्यार्थियों को दूर के विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर मंजीत खोखरी, अजय हुड्डा, सोनू साहू, सचिन राठी, आशीष, रविंद्र और सुखविंद्र भी मौजूद रहे।