फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to name the medical college under construction after Guru Tegh Bahadur

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखने की मांग

Mon, 21 Mar 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demand to name the medical college under construction after Guru Tegh Bahadur
जींद। जींद में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम गुरु तेग बहादुर मेडिकल कॉलेज रखने की मांग की गई। इस संबंध में रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल शौर्य सम्मान समिति के अध्यक्ष डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की अध्यक्षता में सामाजिक संस्थाओं की बैठक हुई। सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज का नाम गुरु तेग बहादुर मेडिकल कॉलेज रखवाने की मांग का प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी को गुरु तेग बहादुर 400वीं समारोह समिति के सदस्य बनाने पर हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया गया। यहां यह भी स्पष्ट किया गया कि जींद गुरु तेग बहादुर के शहीदी मार्ग में पड़ने वाला प्रमुख स्थान है, जहां पर गुरु तेग बहादुर 13 दिन तक रुके थे। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार गुरु तेग बहादुर से जुड़े सभी स्थानों पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा तथा उनकी याद को प्रेरणादाई बनाने के लिए किसी स्मारक का निर्माण भी किया जाएगा। बाल शौर्य सम्मान समिति की बैठक में बताया गया कि जींद में एक मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है, यदि सरकार उसका नाम गुरु तेग बहादुर के नाम पर करती है तो यह जींद के लिए गौरव का विषय होगा। इस अवसर पर डॉ. अविनाश चावला, गुरजिंद्र सिंह, शिवकु मार, पंडित राम निवास, राम नारायण आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed