{"_id":"618eac6929c94d379e7607d6","slug":"demand-to-name-jind-medical-college-after-banda-veer-bairagi-jind-news-rtk629664054","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदा वीर बैरागी के नाम पर जींद मेडिकल कॉलेज का नाम रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदा वीर बैरागी के नाम पर जींद मेडिकल कॉलेज का नाम रखने की मांग
विज्ञापन
समाज के लोगों को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सफीदों बाईपास स्थित बैरागी धर्मशाला में शुक्रवार को समाज के लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री रामकिशन बैरागी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। समाज के लोगों ने प्रस्ताव पास किया कि जींद में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम बंदा वीर बैरागी के नाम से किया जाए।
इसके अलावा इन लोगों ने कहा कि कुछ जगह बंदा वीर बैरागी को बंदा सिंह बहादुर के नाम से प्रचलित किया जा रहा है। ऐसे में उनका नाम बंदा वीर बैरागी ही रखा जाए। धर्मशाला के प्रधान मदन तलौडा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश भर से समाज के लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर निर्माण बैगी हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे शिक्षा पर जोर दें। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें। इससे ही सफलता पाई जा सकती है। इस मौके पर पार्षद जिले सिंह जागलान, भीम सिंह बैरागी, इंद्र सिंह पूर्व प्रधान, सितेंद्र बैरागी व हवा सिंह भिंडारी मौजूद रहे।
धर्मशाला में समाज के युवाओं के लिए होगी खास जगह
मदन तलौडा ने बताया कि समाज के लोगों ने तय किया कि धर्मशाला में पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। यहां युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पाठ्य सामग्री मुहैया करवाई जाएगी।