फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand raised to withdraw gazette notification

Jind News: गजट नोटिफिकेशन वापस लेने की उठी मांग

Mon, 09 Feb 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to withdraw gazette notification
08जेएनडी09: दिव्यांग कर्मचारी मांगों को लेकर पिंडारा ​स्थित धर्मशाला में बैठक करते हुए। स्रोत:
जींद। दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु से जुड़े हालिया गजट नोटिफिकेशन के विरोध और सेवा अधिकारों की रक्षा को लेकर पिंडारा धर्मशाला में बैठक हुई। आयोजन विकलांग संघ ‘उमंग’, सिरसा और हरियाणा प्रगतिशील दिव्यांग शिक्षा अधिकारी संघ ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने की। मुख्य वक्ताओं में उमंग संस्था के संरक्षक सुभाष गुलरिया, अध्यक्ष बंसीलाल, हरियाणा प्रगतिशील दिव्यांग शिक्षा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार कौशिक, सुरेंद्र गौड़ आदि प्रतिनिधियों ने विचार रखे। इसमें सुरेंद्र गौड़़ ने कहा कि गजट नोटिफिकेशन अन्यायपूर्ण है और इससे सेवा अधिकारों का सीधा हनन होता है।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से मांग की गई कि सरकार निर्णय पर सहानुभूतिपूर्वक पुनर्विचार करते हुए नोटिफिकेशन को वापस ले। दिव्यांग कर्मचारियों को 60 वर्ष तक सेवा का अधिकार प्रदान करे। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा संबंधित विभागों और संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन भेजे जाएंगे, ताकि निर्णय को दिव्यांग-हितैषी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
22 सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी का गठन
रणनीति तय करने के लिए 22 सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी गठित की गई। इसमें पंचकूला से सुनीता रानी, कुरुक्षेत्र से सुनील दुआ, करनाल से सत्येंद्र कुमार, पानीपत से दलसिंह, यमुनानगर से दयाराम, कैथल से रोशन लाल, सोनीपत से सुनील लाठर, रोहतक से ललित कुमार, जींद से सुरेंद्र गौड़, हिसार से वेदपाल, हांसी से उम्मेद सिंह, भिवानी से ईश्वर सिंह, चरखी दादरी से रामपाल, सिरसा से तेजवीर सिंह, महेंद्रगढ़ से विजय यादव, फतेहाबाद से महेंद्र सिंह, रेवाड़ी से नरेश कौशिक, गुरुग्राम से पूर्ण सिंह और फरीदाबाद से घनश्याम दास सहित अन्य प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed