फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Delhi Cantt-Bathinda Intercity Express will now stop at Bahadurgarh

Jind News: बहादुरगढ़ में अब रुकेगी दिल्ली कैंट-बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस

Wed, 28 Feb 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 28 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi Cantt-Bathinda Intercity Express will now stop at Bahadurgarh
-फोटो 55 : दिल्ली कैंट-भटिंडा इंटरसिटी के बहादुरगढ़ ठहराव पर लोको पायलट का स्वागत करते यात्री।
बहादुरगढ़। दो साल से लगातार दिल्ली कैंट-बठिंडा (20409) इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी के ठहराव की दैनिक यात्री लगातार मांग कर रहे थे। मंगलवार को मांग पूरी हो गई। गाड़ी का ठहराव बहादुरगढ़ स्टेशन पर होने के बाद यात्रियों में खुशी है। ट्रेन के लोको पायलट का स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार से गाड़ी नंबर 20409/20410 (दिल्ली कैंट-बठिंडा इंटरसिटी) का ठहराव बहादुरगढ़ स्टेशन पर 2 मिनट का होगा। इसके लिए रेल मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी गई है। मंगलवार को गाड़ी 15 मिनट की देरी से बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के यहां पहुंचने पर दैनिक रेल यात्रियों की खुशी का ठिकाना नही रहा। एक साल 7 महीने के संघर्ष के बाद यह गाड़ी बहादुरगढ़ स्टेशन पर रुकी। गाड़ी रुकते ही दैनिक रेल यात्रियों ने दोनों लोको पायलट का फूल मालाओं से स्वागत किया और लड्डू भी खिलाए।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा के साथ पदाधिकारियों ने मुरारी लाल जैन, अजय गोयल, राहुल जैन, अमित जैन, राज सिंह, सोनी, प्रवीण सोनी, रमेश यादव ने खुशी जताई है। इस गाड़ी के बहादुरगढ़ स्टेशन पर ठहराव के समिति के पदाधिकारी सुरेंद्र छिकारा कानोंदा और अशोक सहरावत ने विशेष सहयोग किया। दैनिक रेल यात्रियों ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, रेल मंत्रालय व रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा का भी धन्यवाद किया। गाड़ी रवाना करने से पहले लोको पायलट धीमान और सुरेंद्र ने भी दैनिक रेल यात्रियों द्वारा किए गए स्वागत पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed