फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deadly attack on youth in Jind, youths attacked with iron rods and sticks in HUDA Shopping Complex

जींद में युवक पर जानलेवा हमला: हुडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में करीब 20 युवकों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 12 Dec 2023 03:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Dec 2023 03:04 PM IST
सार

जींद के हुड्डा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में करीब 20 युवक अपने हाथ में रॉड,  कस्सी के बिंडे, डंडे पहुंचे। मार्केट में आते ही सभी युवक एक युवक के पीछे दौड़ पड़े। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और बिंडे के साथ सीधे सिर पर वार किया। 

विज्ञापन
Deadly attack on youth in Jind, youths attacked with iron rods and sticks in HUDA Shopping Complex
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद में सुबह साढ़े 10 बजे खूनी खेल देखने को मिला। करीब 20 से ज्यादा युवकों ने  एक युवक को लोहे की रॉड, डंडों और ईंटों के साथ बुरी तरह से पीटा और मौके से फरार हो गए। युवक बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने डायल 112 को और एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर के जरिए संपर्क नहीं हो पाया तो दो युवक बाइक पर बैठाकर घायल को जींद के नागरिक अस्पताल ले गए और वहां उसे दाखिल करवाया।

विज्ञापन


करीब 20 से ज्यादा युवक अपने मुंह को कपड़े के साथ बांधे हुए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आए। युवकों ने अपने हाथ में रॉड, कस्सी के बिंडे, डंडे और कुछ युवक हाथों में ईंट और पत्थर लिए हुए थे। मार्केट में आते ही सभी युवक एक युवक के पीछे दौड़ पड़े। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और बिंडे के साथ सीधे सिर पर वार किया। सिर पर डंडा लगते ही युवक नीचे गिर गया तो दूसरे युवक ने जमीन पर गिरे हुए पर ही हमला करते हुए डंडों के साथ वार किए। आसपास के लोग युवक को बचाने के लिए दौड़े तो हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। घायल को उपचार के लिए जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed