{"_id":"657828e055ca830241083ca2","slug":"deadly-attack-on-youth-in-jind-youths-attacked-with-iron-rods-and-sticks-in-huda-shopping-complex-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में युवक पर जानलेवा हमला: हुडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में करीब 20 युवकों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में युवक पर जानलेवा हमला: हुडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में करीब 20 युवकों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीटा
Tue, 12 Dec 2023 03:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 12 Dec 2023 03:04 PM IST
सार
जींद के हुड्डा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में करीब 20 युवक अपने हाथ में रॉड, कस्सी के बिंडे, डंडे पहुंचे। मार्केट में आते ही सभी युवक एक युवक के पीछे दौड़ पड़े। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और बिंडे के साथ सीधे सिर पर वार किया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में सुबह साढ़े 10 बजे खूनी खेल देखने को मिला। करीब 20 से ज्यादा युवकों ने एक युवक को लोहे की रॉड, डंडों और ईंटों के साथ बुरी तरह से पीटा और मौके से फरार हो गए। युवक बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने डायल 112 को और एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर के जरिए संपर्क नहीं हो पाया तो दो युवक बाइक पर बैठाकर घायल को जींद के नागरिक अस्पताल ले गए और वहां उसे दाखिल करवाया।
विज्ञापन
करीब 20 से ज्यादा युवक अपने मुंह को कपड़े के साथ बांधे हुए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आए। युवकों ने अपने हाथ में रॉड, कस्सी के बिंडे, डंडे और कुछ युवक हाथों में ईंट और पत्थर लिए हुए थे। मार्केट में आते ही सभी युवक एक युवक के पीछे दौड़ पड़े। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और बिंडे के साथ सीधे सिर पर वार किया। सिर पर डंडा लगते ही युवक नीचे गिर गया तो दूसरे युवक ने जमीन पर गिरे हुए पर ही हमला करते हुए डंडों के साथ वार किए। आसपास के लोग युवक को बचाने के लिए दौड़े तो हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। घायल को उपचार के लिए जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन