फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead body of Five month old child abducted from panipat found in Jind

Jind: चार दिन पहले अगवा हुए पांच माह के मासूम का सिर कटा शव बरामद, कहासुनी के बाद दादी के लिव-इन पार्टनर ने ले ली जान

Fri, 08 Jul 2022 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 01:37 PM IST
सार

पानीपत निवासी कैलाश ने चार जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि जींद के गांव बिरौली निवासी चंद्रगुप्त उसके पांच माह के बेटे को उठा कर ले गया है। उसकी मां कृष्णा ने भी आरोपी का सहयोग किया है।

विज्ञापन
Dead body of Five month old child abducted from panipat found in Jind
बच्चे के माता-पिता और सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत से चार दिन पहले अपहृत किए गए पांच माह के मासूम के शव को पानीपत पुलिस ने जींद के श्योराण कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन के साथ से बरामद किया है। बच्चे का सिर गायब था। पुलिस ने मौके से सिर के बाल, हाथों के कड़े और शरीर का गला सड़ा हिस्सा बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान डीएसपी रोहताश, रेलवे थाना प्रभारी दलबीर तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौजूद रही। हालांकि पानीपत पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दादी और उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया हुआ है और आरोपी को गिरफ्तार किया हुआ है।

विज्ञापन

क्या था मामला

पानीपत निवासी कैलाश ने चार जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि जींद के गांव बिरौली निवासी चंद्रगुप्त उसके पांच माह के बेटे को उठा कर ले गया है। उसकी मां कृष्णा ने भी आरोपी का सहयोग किया है। घटना के दौरान कैलाश और उसकी पत्नी काम से बाहर गए हुए थे। उनका पांच माह का बेटा घर में अपनी दादी कृष्णा के पास था। पुलिस ने कैलाश की शिकायत पर गांव बिरौली निवासी चंद्रगुप्त तथा कृष्णा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। पानीपत पुलिस ने चंद्रगुप्त को काबू कर लिया तो पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने मासूम की हत्या कर दी है। पानीपत पुलिस ने जिला पुलिस से संपर्क साधा और आरोपी को साथ लाकर रात को निशानदेही करवाई। 

विज्ञापन


पुलिस ने पांच माह के मासूम के शव को जींद की श्योराण कालोनी के पिछवाड़े रेलवे लाइन के साथ से बरामद कर लिया। शव का सिर गायब था। शरीर का अन्य हिस्सा बुरी तरह सड़ चुका था। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले सामान्य अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की दादी के साथ लिव इन में रहता था आरोपी

पुलिस छानबीन में सामने आया कि बिरौली निवासी चंद्रगुप्त मृतक मासूम की दादी कृष्णा के साथ लिव इन रिलेशन में था। कृष्णा तथा चंद्रगुप्त के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद चंद्रगुप्त पांच माह के बच्चे को उठा कर ले गया और हत्या कर शव श्योराण कालोनी के पीछे रेलवे लाइन के साथ झाड़ियों में फेंक दिया। शव की गली सड़ी दशा को देखते हुए पीजीआई भेज दिया गया है।



डीएसपी रोहताश ने बताया कि पानीपत पुलिस आरोपी को निशानदेही के लिए लेकर आई थी। शव को रेलवे लाइन के साथ झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पानीपत के सेक्टर-29 थाना में अपहरण का मामला दर्ज है। पानीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed