{"_id":"5e7b80cf8ebc3e76ca4a2d0f","slug":"dcs-appeal-to-poeple-living-in-homes-important-stuff-will-not-be-a-problem-jind-news-rtk548354188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी की अपील घरों में रहें लोग, जरूरी सामान की नहीं आएगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी की अपील घरों में रहें लोग, जरूरी सामान की नहीं आएगी दिक्कत
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को संबोधित करते डीसी डॉ. आदित्य दहिया और सिविल सर्?
- फोटो : Jind
डीसी डॉ. आदित्य दहिया और सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटना ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से कहा कि भारत सरकार ने 25 मार्च से 21 दिन के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया है। इससे संबंधित कई अफवाह व गलत जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में जा रही है। डीसी ने कहा कि इसको लेकर लोग कोई भ्रम व गलत सूचनाओं पर ध्यान न देें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों में रहें और लॉकडाउन को कामयाब बनाकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ें।
डीसी ने कहा कि प्रशासन लॉकडाउन को कामयाब बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लोगों को लॉकडाउन के दौरान दिक्कत नहीं हो, इसके लिए राशन की दुकान, मेडिकल स्टोर, बैंक, एटीएम, गैस एजेंसी व अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं, पेट्रोल पंप, बिजली निगम, पुलिस प्रशासन, पानी व नगर पालिक की सभी सेवाएं जारी रहेंगी। मेडिकल सामान बनाने वाली सभी कंपनियां, लैब, टेलीकॉम, इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, केबल, क्लीनिक व एंबुलेंस भी चालू रहेंगी। इसके अलावा डॉक्टर, नर्स अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए कोई रोक टोक नहीं होगी। उपरोक्त विभाग के कर्मचारी अपने निर्धारित स्थान पर जाते समय अपना आई कार्ड साथ में जरूर रखें। इसके अलावा, ऑन सर्विस, ई कॉमर्स के लिए भी सेवाएं जारी रहेंगी। कोल्ड स्टोरेज व वेयर हाउस भी खुले रहेंगे। उपरोक्त जरूरतमंद चीजों को लाने-ले जाने वाले ट्रकों पर भी कोई पाबंदी नहीं रहेगी। यदि किसी भी सप्लायर व ट्रांसपोर्टर को दिक्कत आती है तो वह जिला प्रशासन से मदद मांग सकता है। जरूरतमंद लोगों को सस्ते दरों पर भी सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।
ये चीजें रहेंगी बंद
डीसी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कुछ चीजे बंद रहेंगी। इसमें कोचिंग इंस्टीट्यूट, स्कूल, कॉलेज व ट्रेनिंग रिसर्च सेंटर व धार्मिक स्थल शामिल हैं। यदि किसी की दुख स्थिति में मृत्यु होती है तो दाह संस्कार के दौरान भी 20 व्यक्तियों से ज्यादा नहीं आने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा शहर में एक जगह पर पांच से ज्यादा व्यक्तियों को धारा-144 के अंतर्गत इकट्ठे नहीं होने दिया जाएगा। जींद जिले के जितने भी व्यक्ति 15 फरवरी के बाद विदेश से आए हैं उनको प्रशासन की ओर से हिदायत दी जाती है कि वह खुद को क्वारंटीन कर लें। इसकी कोई अवहेलना होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से अनुरोध किया कि वे लॉकडाउन का पालन करवाएं। अगर कोई व्यक्ति बहुत जरूरी काम से बाहर निकला है तो उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
सब्जी मंडी की जाएगी सैनिटाइज
डीसी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राशन की दुकानें खुली रहेंगी। वहीं सब्जी मंडी भी सैनिटाइज की जाएगी। मंडी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जारी रहेगी। सभी व्यक्तियों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे पहले उन लोगों की मदद की जाएगी जो जींद से बाहर के हैं। लॉकडाउन की वजह से जींद में फंस गए हैं। यदि कोई व्यक्ति प्रशासनिक मदद चाहता है तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1075, 01681246820, 01681246822 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण का संदेह है तो नागरिक अस्पताल में 01681248666 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस विषम परिस्थिति में प्रशासन का सहयोग करें।
लोगों को घबराने की जरूरत नहीं : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि जींद में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमित का कोई मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। जींद जिले में अभी तक 338 मरीज आए हैं जिनको खांसी, जुकाम व बुखार था। गायनी वार्ड, छाती के रोग के लिए ओपीडी खोली हुई हैं, बाकी सभी ओपीडी बंद हैं। इमरजेंसी ऑपरेशन ही किए जा रहे हैं। जिसको ज्यादा इमरजेंसी है वही मरीज अस्पाल आए। वहीं चिकित्सकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे एक महीने की दवा मरीज को देकर भेजें। इसके अलावा जींद जिले में 320 मरीज बाहर से आए हैं। उसमें से 262 को ट्रैक कर लिया गया है। बाकी को भी आज शाम तक ट्रैक कर लिया जाएगा।
तीन अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा
वहीं नागरिक अस्पताल में कंट्रोल नंबर 108 जारी किया गया है। इसके तहत 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा तीन हेल्पलाइन नंबर 9466750317, 9416317278, 9017608612 जारी किए गए हैं। दो एंबुलेंस को स्पेशल इस कार्य के लिए लगाया गया है। आइसोलेेशन वार्ड भी नागरिक अस्पताल में बनाया गया है। फिजीशियन, पैथोलॉजिस्ट, हेल्थ इंस्पेक्टर व ब्लॉक स्तर की रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है। खंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए जा चुके हैं। क्वारंटीन सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। जींद में आइसोलेशन वार्ड के तहत 10 बेड, नरवाना में छह, सफीदों में छह, उचाना में छह और सीएचसी लेवल पर दो बेड की सुविधा उपलब्ध है। प्राइवेट अस्पतालों से टाई अप करके चार-चार बेड उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोदय, मीनाक्षी जैन तथा बालाजी अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा शुरू करवाई गई है। वहीं एन-95, थ्री लेयर मास्क व सैनिटाइजर भी पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध हैं।