फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC orders 400 samples taken daily, administration created mobile teams

डीसी का आदेश रोजाना लिए जाएं 400 सैंपल, प्रशासन ने बनाई मोबाइल टीमें

Mon, 20 Jul 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
DC orders 400 samples taken daily, administration created mobile teams
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी डॉ. आदित्य दहिया। - फोटो : Jind
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कोरोना की रोकथाम में लगी टीम के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि जिले में प्रतिदिन 400 सैंपल लिए जाएं। फिलहाल 160 से लेकर 180 सैंपल लिए जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने नागरिक अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 100 बेड की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी सैंपलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा नागरिक अस्पतालों में मोबाइल टीमें बनाई जाएंगी, जो सैंपल लेंगी। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में 100 बेड की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन, नगराधीश होशियार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि चिकित्सक और स्टाफ कोरोना की रोकथाम के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। इसके परिणाम स्वरुप जिले में काफी हद तक कोरोना को फैलने से रोकने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग को जिस भी उपकरण या मैन पावर की जरूरत होगी तुरंत उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कम से कम 400 लोगों के सैंपल लिए जाने चाहिए। इसके अलावा अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था की जाए। डीसी ने कहा कि जिले को 2500 एंटीजन किट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

पांच डाटा एंट्री ऑपरेटर मिलेंगे
डीसी डॉ. दहिया ने कहा कि शिक्षा विभाग से पांच डाटा एंट्री ऑपरेटर को स्वास्थ्य विभाग में डेपुटेशन पर लगाया जाएगा। इससे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाने व डाटा एंट्री करने जैसे कार्य करने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने सिविल सर्जन को तीन प्रतिशत स्टाफ को रिजर्व में रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल टीमें बनाई जाएंगी
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि सैंपल बढ़ाने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। नागरिक अस्पताल जींद, उचाना, नरवाना व सफीदों में मोबाइल टीमों का गठन किया जाएगा, जो घर-घर जाकर सैंपल लेंगी। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उझाना, अलेवा व कालवा में भी सैंपल लेने का कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल नागरिक अस्पताल उचाना, नरवाना, सफीदों, जींद व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में ही सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में 100 बेड की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल अस्पताल में 40 बेड कोविड के लिए रिजर्व किए गए हैं। 60 बेड की व्यवस्था की जा रही है। एक-दो दिन में यह पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed