{"_id":"586fe42c4f1c1bcf571590c9","slug":"dc-meeting-white-palte-on-road-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाने के लिए डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाने के लिए डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक
jind
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के मौसम में सड़क पर सफेद पट्टी नहीं होने के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अब सड़कों पर सफेद पट्टी लगाई जाएंगी। उपायुक्त ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त विनय सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे सभी सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाना सुनिश्चित करें। धुंध और खराब मौसम के दिनों में ये सफेद पट्टी चालक का मार्ग दर्शन करती है और इस प्रकार दुर्घटना घटित होने से बचा जा सकता है। अमर उजाला द्वारा अपने चार जनवरी के माय सिटी के अंक में सड़कों पर सफेद पट्टी नहीं होने के कारण हादसे होने के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त द्वारा जल्द से जल्द सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
प्राथमिकता के आधार पर हटवाए जाएंगे अवैध कब्जे
उपायुक्त विनय सिंह ने अपोलो रोड निवासी विष्णु, उमेश, राजू की शिकायत सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपोलो रोड से अवैध निर्माण और कब्जे को प्राथमिकता के आधार पर दूर करवाएं। जोगेंद्र नगर के मांगेराम ने कहा कि उनके वार्ड में सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। पैमाइश के बाद ही सड़क का निर्माण करवाया जाना चाहिए। इस पर उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को त्वरित आधार पर कार्रवाई करने के लिए कहा। गांगोली गांव के कुछ लोगों ने कहा कि उनके गांव में प्लाटों में गांव का गंदा पानी जा रहा है, इसके कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने पिल्लूखेड़ के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।