{"_id":"6380ea03c8ee363ec90148f6","slug":"dc-conducted-meeting-regarding-geeta-mahotsava-jind-news-rtk6645325184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आजादी के अमृत महोत्सव व श्रीमदभागवत दर्शन का संदेश पहुंचेगा घर-घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आजादी के अमृत महोत्सव व श्रीमदभागवत दर्शन का संदेश पहुंचेगा घर-घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दो से चार दिसंबर तक जिला स्तर पर गीता महोत्सव-2022 मनाया जाएगा। इसमें आजादी के अमृत महोत्सव, श्रीमद्भागवत दर्शन व हरियाणवी संस्कृति को प्रोत्साहन देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को लेकर स्कूल-कॉलेज स्तर पर तैयारियां आरंभ की जाएं, ताकि जिला स्तरीय आयोजन को गरिमामयी ढंग से आयोजित किया जा सके। उन्होंने यह बात लघु सचिवालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में निर्देश देते हुए कही।
डीसी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हरियाणा की धरती से जुड़ा एक वैश्विक कार्यक्रम है। कुरुक्षेत्र से लेकर राज्य के सभी जिलों में गीता जयंती के अवसर पर भव्य एवं गरिमामयी ढंग से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिला में पहले भी सराहनीय कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश भी इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला में घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने दीवान बाल कृष्ण रंगशाला के मुख्य मंच पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
डीसी ने कहा कि स्कूलों एवं कॉलेजों में गीता महोत्सव से जुड़ी गतिविधियों का नियमित रूप से आयोजन कराया जाए। साथ ही जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता का संदेश वर्तमान समय में भी बेहद प्रासंगिक है। विद्यार्थी जीवन में तनाव प्रबंधन, विषय के प्रति एकाग्रता तथा सवाल पूछने की प्रवृत्ति का संदेश भी गीता में छिपा हुआ है। जिसके चलते विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के प्रति अधिक से अधिक जुड़ाव रखना चाहिए।