फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   danced till late nighte in own wedding ceremoney, after this come down to life under the train

खुद के शादी समारोह में देर रात तक किया डांस, इसके बाद ट्रेन के नीचे आकर दी जान

Wed, 11 Dec 2019 07:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
danced till late nighte in own wedding ceremoney, after this  come down to life under the train
हिसार जिले के कौथ कलां निवासी 26 वर्षीय अशोक अपनी शादी की खुशी में मंगलवार रातभर डीजे की धुन पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस किया और बुधवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन पर मिला। वहीं बुधवार सुबह अशोक के घर में सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के चीख सुनाई देने लगी। मंगलवार को कौथ कलंा गांव में अशोक की शादी की खुशी में परिजन, रिश्तेदार व दोस्त दिनभर नाचते गाते रहे। शाम को घुड़चड़ी हुई। अशोक भी मंगलवार रात 12 बजे तक दोस्तों के साथ नाचता रहा। इसके बाद वह अचानक कहीं चला गया। सुबह चार बजे जीआरपी ने अशोक के मरने की खबर परिजनों को दी। अशोक का शव बरसोला रेलवे लाइन पर कटी हालात में मिला। इसके बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। अशोक के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि अशोक कई दिन से मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। जीआरपी के एसआई मंगतराम ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। अशोक की शादी संदलाना गांव की युवती के साथ तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन

घर का इकलौता बेटा था अशोक
अशोक इकलौता बेटा था। अशोक की मौत के बाद घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। अशोक के घर में शादी की तैयारियों के लिए पिछले एक महीने से खरीदारी चल रही थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद मंगलवार को घर में सभी के चेहरे पर खुशी थी। दोनों घरों में शादी समारोह की खुशी अचानक दुख में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed