फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dallewal's fast continues on 35th day at Khanauri border

Jind News: खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल का अनशन 35वें दिन भी जारी

Mon, 30 Dec 2024 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dallewal's fast continues on 35th day at Khanauri border
30जेएनडी32: समर्थन देने के लिए सभी वर्गों व संस्थाओं का आभार जताते जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद
नरवाना। खनौरी बार्डर पर चल रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 35वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को चिकित्सकों द्वारा डल्लेवाल के ब्लड समेत अन्य सैंपल लिए हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार तक आएगी। सोमवार को डल्लेवाल का बीपी 102/73, शरीर का तापमान 98, पल्स 92 रही। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना वीडियो संदेश जारी करके पंजाब बंद में भरपूर समर्थन देने के लिए सभी वर्गों एवं संस्थाओं का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पंजाब बंद दिखाता है कि आज सिर्फ किसान वर्ग ही नहीं बल्कि सभी वर्ग किसानों की मांगों के साथ खड़े हैं। सरकार पिछले 10 दिनों से रोजाना मोर्चे पर हमला करके उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। किसानों-नौजवानों की संख्या देखकर सरकार पीछे हट जाती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि हमें किसी भी समय कोई ढिलाई नहीं करनी है और मोर्चे पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना है। किसान नेताओं ने कहा कि चार जनवरी को खनौरी किसान मोर्चे पर लाखों की संख्या में किसान पहुंचेंगे और उसके लिए गांव-गांव में बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करवाने के आदेश जारी किए हुए थे। इसके बाद खनौरी बार्डर सुरक्षा कड़ी की गई। पंजाब बंद को लेकर दातासिंह वाला बार्डर पर भी हाई अलर्ट रहा। भारी संख्या में यहां सेना के जवानों व पुलिस फोर्स के जवानों को तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक जींद राजेश कुमार ने भी दातासिंह वाला बार्डर का निरीक्षण किया। वहीं, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम दलजीत सिंह भी बार्डर पर मौजूद रहे। यहां हरियाणा में बार्डर पर तैनात जवानों द्वारा पंजाब की तरफ हो रही हर गतिविधि पर भी नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed