फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cut the neck of the person sleeping in the street killing

गली में सो रहे व्यक्ति की गर्दन काटकर हत्या

Mon, 08 Sep 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Mon, 08 Sep 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन

 गांव खातला में शनिवार रात गली में सो रहे एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से बड़ी ही बेरहमी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्यों को जुटाया।

विज्ञापन

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने भी किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस इस मामले को हर पहलू से देखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

गांव खातला निवासी रोहताश (46) शनिवार रात घर के सामने गली में चारपाई पर सो रहा था। देर रात अज्ञात लोगों ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियारों से वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रोहताश की हत्या का पता परिजनों को रविवार सुबह लगा जब उसे उठाने के लिए गए तो गली में खून बिखरा पड़ा था और रोहताश चारपाई पर मृत पड़ा था।
जब परिजनों ने नजदीक जाकर देखा तो रोहताश के गर्दन पर तेजधार हथियारों से वार किया गया था और गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। मकान के आसपास के लोगों ने बताया कि रात को किसी भी प्रकार की आवाज सुनाई नहीं दी। पुलिस ने आशंका जताई है कि रोहताश पर सोते समय अचानक ही तेजधार हथियार से हमला किया है और उसके उठने से पहले ही मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना प्रभारी रमेशचंद तथा एसएफएल टीम मौके पर पहुंच गई। जहां से टीम ने मौके से साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने मृतक रोहताश के चचेरे भाई अमित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

साढ़े दस बजे तक चचेरा भाई बैठा था पास
मृतक के परिजन सतीश और धर्मबीर ने बताया कि रोहताश शनिवार रात अपने मकान के बहार फिरनी वाली गली में चारपाई पर सो रहा था। रात के लगभग साढे़ दस बजे तक उसका चचेरा भाई अमित उससे बात कर रहा था। बाद में अमित के जाने के बाद वह सो गया था।
रविवार सुबह जब उसे देखा तो उसका शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। परिजनों ने बताया कि रोहताश की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। वह खेती करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed