फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   customer oppose depo holder

डिपो धारक पर गड़बड़ी का आरोप लगा उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Tue, 18 May 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
customer oppose depo holder
जींद। भिवानी रोड पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपोधारक पर उपभोक्ताओं ने कम राशन देने का आरोप लगाया। इसमें उपभोक्ताओं ने बताया कि प्रत्येक उपभोक्ता को दो से तीन किलो राशन कम दिया जा रहा था। इस धोखाधड़ी का मामला तब उजागर हुआ जब उपभोक्ताओं ने राशन को लेकर आटा पिसवाने के लिए चक्की पर जाकर तुलवाया। इसके बाद लगभग 20 से 30 उपभोक्ताओं ने यह बात दोहराई तो डिपो धारक भड़क गए और उनके साथ बुरा बर्ताव किया तो वहां पर हंगामा हो गया। इसके बाद मामले की सूचना मिलने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

उपभोक्ता संतोष, कमलेश, लक्ष्मी, पूनम, मंजू व सुरेंद्र ने बताया कि उनको हर माह इसी तरह से कम राशन दिया जा रहा था। उन्होंने पहले भी कई बार डिपोधारक को पूरा राशन देने की कहा, लेकिन वह उनको डरा धमका कर चुप करा देता था। इस दौरान लक्ष्मी ने बताया कि उनको एक किलो चीनी मिलती तो बाहर दुकान पर उसका वजन करवाने पर वह 800 ग्राम निकलती। जब वह इसकी शिकायत करने की बात करते तो वह उन्हें राशन नहीं देने की धमकी देता था।
विज्ञापन

डिपो धारक की शिकायत देने पर भागा कांटा उठाकर
हंगामे के बाद जब डिपोधारक की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी गई तो डिपो धारक वहां से कांटा उठाकर भाग गया, ताकि उसकी गड़बड़ी न पकड़ी जा सके। इसके बाद विभाग की टीम ने जाकर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लोगों के किए बयान दर्ज, सप्लाई की जाएगी निलंबित : डीएफएससी
डिपोधारक पर कम राशन देने का मामला उनके संज्ञान में आया था। जिस पर वह खुद विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर वहां गए और 50 लोगों के बयान दर्ज करवाए। जिसमें सभी ने कम राशन व मिलावटी गेहूं देने का आरोप लगाया। जब वह पहुंचे तो डिपो होल्डर दुकान को ताला लगाकर व कांटे को उठाकर भाग निकला था। इसकी सप्लाई निलंबित कर मामले की शिकायत पुलिस को दी जाएगी।
-वरिंद्र सिंह डीएफएससी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed