{"_id":"6887e52dd4006749cf083b4b","slug":"cultural-programs-connect-with-folk-traditions-and-rituals-rohilla-jind-news-c-199-1-jnd1002-138451-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक परंपराओं, संस्कारों से जोड़ते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम : रोहिल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक परंपराओं, संस्कारों से जोड़ते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम : रोहिल्ला
Tue, 29 Jul 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी05-भारत विकास परिषद भूतेश्वर शाखा द्वारा तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में
जींद। भारत विकास परिषद भूतेश्वर शाखा की ओर से तीज पर्व को इस बार पारंपरिक अंदाज में तीज कार्निवल व परिवार मिलन समारोह के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की विशेष बात रही महिलाओं और बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए हरियाणवी और पारंपरिक लोकगीत, जिनकी मधुरता और ऊर्जा ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
लोक गीतों की स्वर लहरियों ने लोगों को उनके बचपन और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ दिया। शाखा अध्यक्ष नारीश रोहिल्ला ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति, लोक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना है।
इस तरह के आयोजन हमें एक-दूसरे के करीब लाते हैं। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में मिलन भावना को मजबूत करते हैं। परिषद सदैव सेवा और संस्कार की भावना से प्रेरित होकर समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती रही हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर मनधीर कौशिक, अंकुश शर्मा, बालकिशन बंसल, मोहित गोयल, संदीप बंसल भी मौजूद रहे।