{"_id":"6303cd68f000be405a5abf8f","slug":"crsu-extends-online-admission-date-till-august-28-jind-news-rtk6557871168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएसयू ने ऑनलाइन दाखिले की तारीख 28 अगस्त तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएसयू ने ऑनलाइन दाखिले की तारीख 28 अगस्त तक बढ़ाई
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में शुरू हुए नए शैक्षणिक 2022-23 के लिए दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 से बढ़ाकर 28 अगस्त कर दी गई है। विश्वविद्यालय में इस समय ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन एडमिशन के लिए अब तक विभिन्न संकायों में कुल 3200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीन अकेडमिक अफेयर प्रो. एसके सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन एडमिशन के आवेदन की तिथि 28 अगस्त कर दी गई है। इससे बच्चे अधिक से अधिक मात्रा में बढ़ाई हुई तिथि का फायदा उठा सके और अपना एडमिशन फार्म ऑनलाइन भर सकें।
अब तक आए आवेदन
बीबीए ऑनर्स की 60 सीटों पर 45 आवेदन, बीकॉम ऑनर्स की 60 सीटों पर 24, मैनेजमेंट एमबीए की 50 सीटों पर 120, कॉमर्स एम कॉम की 350 सीटों पर 247, एमए इंग्लिश की 280 सीटों पर 239, साइकोलॉजी की 50 सीटों पर 115, एमए इकोनॉमिक्स की 90 सीटों पर 100, एमसीए की 50 सीटों पर 74, एमए योग विज्ञान की 50 सीटों पर 72, एमए पॉलिटिकल साइंस की 120 सीटों पर 352, एमए हिस्ट्री की 120 सीटों पर 235, एमए हिंदी की 160 सीटों पर 117, एमएससी फिजिक्स की 90 सीटों पर 129, मास कम्युनिकेशन की 30 सीटों पर 48 आवेदन आए हैं। सीआरएसयू के डीन अकेडमिक अफेयर प्रो. एसके सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के तहत कॉलेजों के पोस्ट ग्रेजुएशन एवं ग्रेजुएशन के एडमिशन के लिए 24 कोर्स हैं। इनमें सात नए कोर्स इस सत्र से शुरू हो रहे हैं।
विश्वविद्यालय ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के आवेदन की तिथि 28 अगस्त कर दी गई है। इससे बच्चे अधिक से अधिक मात्रा में बढ़ाई हुई तिथि का फायदा उठा सके और एडमिशन लेने वाले आवेदकों के लिए सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन
डॉ. रणपाल सिंह, कुलपति, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय