फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth shot dead in broad daylight in Jind of Haryana

Murder in Jind: युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, पीजीआई ले जाते समय तोड़ा दम, परिवार में था इकलौता

Fri, 02 Jun 2023 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 09:18 PM IST
सार

पुलिस पुराना बस अड्डा चौक पर चालान में व्यस्त थी, वहीं कुछ दूरी पर फायरिंग हुई है। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया, फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक परिवार में इकलौता था, पिता की भी कई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Youth shot dead in broad daylight in Jind of Haryana
मृतक अनीश का फाइल फोटो। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद शहर के पुराने बस अड्डा चौक पर दिनदहाड़े युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। युवक को चार गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घायल युवक ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जहां यह वारदात हुई है, वहीं पर पुलिस वाहनों के चालान करने में व्यस्त थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान ईगराह निवासी 21 वर्षीय अनीश के रूप में हुई है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।

विज्ञापन


ईगराह गांव निवासी अनीश शुक्रवार दोपहर को शिव कॉलोनी में आया हुआ था। उसके बाद वह बाइक लेकर पुराना बस अड्डा पर पहुंचा और वहां पर एक युवक के साथ बात करने लगा, तभी बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने आते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे एक गोली तो उसके पास से गुजर गई और चार गोलियां उसे लगीं, जिनमें दो गोलियां उसके कंधे के आरपार हो गई और एक गोली मुंह पर जा लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे वह मौके पर ही गिर गया। दिनदहाड़े गोली चलने के आवाज से आसपास दहशत फैल गई और वहां से गुजर रहे लोग इधर-उधर दौड़ पड़े। बस अड्डा चौक पर खड़ी पुलिस गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते उसने दम तोड़ दिया।


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास की दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। -दीवान सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद।

20 दिन बाद चढ़ना था घोड़ी, परिवार शादी की तैयारियों में था व्यस्त
ईगराह गांव का मृतक अनीश की 20 दिन बाद शादी होनी थी। इसको लेकर परिवार के लोगों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं, लेकिन शुक्रवार दोपहर को परिजनों को अनीश की हत्या की जैसे ही सूचना मिली तो उनकी शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। यह सूचना सुनते ही मृतक के परिजन जींद शहर की तरफ से दौड़ पड़े, लेकिन परिजनों को अनीश का शव मिला।
 

अनीश की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने यह नहीं सोचा था कि अनीश उन्हें छोड़कर चला जाएगा। वह तो अनीश की शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। उसकी शादी को लेकर फोटोग्राफर और हलवाई को भी बुक कर दिया था। वहीं परिवार की महिलाएं खरीदारी में लगी हुई थीं। अनीश परिवार का इकलौता था। शादी में रिश्तेदारियों का भी आवागमन शुरू हो गया था। अनीश ने 12वीं पास की थी। उसके बाद वह घर ही रहता था। खेतीबाड़ी के भरोसे ही परिवार का गुजारा हो रहा था।



बहन बोली-मेरे भाई को ला दो
अनीश की हत्या के बाद घर में मातम छा गया। अनीश की बहन के आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। वह बार-बार अपने भाई को लाने की बात कर रही थी। मृतक के पिता अनिल की कई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है, जिससे परिवार का बोझ भी अनीश पर ही था। परिजनों ने यही सोचा था कि अनीश की शादी करने के बाद वह परिवार की जिम्मेदारी संभाल लेगा, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था, जो अनीश उनके परिवार से दूर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed