{"_id":"64534684b0c92c2456023526","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-jind-and-villagers-last-rites-without-postmortem-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिना पोस्टमार्टम करके ग्रामीण कर रहे थे अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिना पोस्टमार्टम करके ग्रामीण कर रहे थे अंतिम संस्कार
Thu, 04 May 2023 11:15 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 04 May 2023 11:15 AM IST
सार
जींद के गांव लजवाना कला में वीरवार सुबह 30 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं लगा। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के जुलाना में लजवाना कला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में वीरवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चिता से निकाला शव, पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को चिता से बाहर निकाला
गांव लजवाना कला में वीरवार सुबह 30 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं लगा। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को चिता से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि ग्रामीण बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि दीपक की मौत के पीछे कोई बड़ा कारण है। इसलिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अब पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि दीपक की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन