फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man made video before dying In Jind, accused two youths of forcing him to commit suicide

Jind: युवक ने मरने से पहले बनाई वीडियो, दो युवकों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए

Tue, 12 Sep 2023 11:04 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Sep 2023 11:04 AM IST
सार

मृतक के भाई ने बताया कि गांव पिंडारा निवासी प्रदीप और लेफ्टी उसे रुपयों के लिए परेशान कर रहे हैं। वह दोनों को 50 लाख रुपये दे चुका है लेकिन वह अब भी 15 लाख रुपये और मांग रहे हैं। दोनों उसका पीछा कर रहे हैं और उसे धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Young man made video before dying In Jind, accused two youths of forcing him to commit suicide
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद नागरिक अस्पताल में जीएनएम के पद पर कार्यरत एक युवक ने सोमवार शाम को सल्फास की गोलियां निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले वीडियो भी बनाई और उसमें पिंडारा गांव के दो युवकों पर आत्मत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव अकालगढ़ निवासी हाल आबाद न्यू कृष्ण कॉलोनी जींद निवासी मनजीत ने कहा कि वह अनाजमंडी में आढ़त की दुकान चलाता है। उसका छोटा भाई मनदीप नागरिक अस्पताल में जीएनएम के पद पर कार्यरत था। सोमवार शाम को उसे सूचना मिली कि मनदीप ने कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया है और इससे उसकी हालत बिगड़ गई है।
विज्ञापन


इसके बाद वह लोग उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां उसके भाई ने बताया कि गांव पिंडारा निवासी प्रदीप और लेफ्टी उसे रुपयों के लिए परेशान कर रहे हैं। वह दोनों को 50 लाख रुपये दे चुका है लेकिन वह अब भी 15 लाख रुपये और मांग रहे हैं। दोनों उसका पीछा कर रहे हैं और उसे धमकी दे रहे हैं। उन दोनों से तंग आकर उसने सल्फास की गोली खा ली है। मनजीत ने बताया कि मरने से पहले फोन पर उसके भाई ने एक वीडियो भी बनाई है, जो उसने पुलिस को सौंप दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मनजीत की शिकायत पर प्रदीप और लेफ्टी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed