{"_id":"64172ef8bc2da8b652063a33","slug":"two-youths-died-in-jind-road-accident-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत: अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने मारी टक्कर, जींद के बुढ़ाखेड़ा में हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत: अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने मारी टक्कर, जींद के बुढ़ाखेड़ा में हुई घटना
Sun, 19 Mar 2023 09:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 19 Mar 2023 09:19 PM IST
सार
जींद के गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 21 वर्षीय रवि तथा 22 वर्षीय मनजीत सफीदों की तरफ से अपने गांव बुढ़ाखेड़ा में आ रहे थे। जब यह गांव की तरफ मुड़ने लगे तो सामने से आ रहे एक ट्रेक्टर चालक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक बाइक से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफीदों के गांव बुढ़ाखेड़ा के पास रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे एक ट्रेक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेक्टर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सोमवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सुबह ही परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
शवों का नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा, सुबह होगा पोस्टमार्टम
गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 21 वर्षीय रवि तथा 22 वर्षीय मनजीत सफीदों की तरफ से अपने गांव बुढ़ाखेड़ा में आ रहे थे। जब यह गांव की तरफ मुड़ने लगे तो सामने से आ रहे एक ट्रेक्टर चालक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक बाइक से नीचे गिर गए और सिर में चोट अधिक लगने के कारण इनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन