फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two sister arrest, jail

दो सगी बहन गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 13 Dec 2015 11:59 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार करने के मामले में पुलिस ने दो सगी बहनों को सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस में 27 नवंबर को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई और अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सूचना मिली कि लापता लड़की हांसी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 दिसंबर को हांसी निवासी धर्मबीर के मकान पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से लड़की को बरामद कर लिया गया। बाद में लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 27 नवंबर को गांव बिटानी निवासी पूजा अपने साथ अपने गांव ले आई। जहां पर उसकी बड़ी बहन नीलम मिली और योजनाबद्ध तरीके से अपने ससुराल हांसी ले गई। जहां पर पहले नीलम के पति धर्मबीर ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।

फिर धर्मबीर ने दो अन्य युवकों से उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान आरोपी उसे बंधक बनाए हुए थे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर हांसी निवासी नीलम, उसके पति धर्मबीर को नामजद करके अन्य के खिलाफ दुराचार, बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है।


पुलिस जांच में मामले में साजिश रचने के आरोप में महिला नीलम की बहन पूजा का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला नीलम, उसकी छोटी बहन पूजा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed