{"_id":"608265409a26636d86025421","slug":"two-people-died-at-jind-of-haryana-after-consuming-lassi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: जींद में जहरीली लस्सी पीने से दो की मौत, मांग कर पी थी, कई की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: जींद में जहरीली लस्सी पीने से दो की मौत, मांग कर पी थी, कई की हालत गंभीर
Fri, 23 Apr 2021 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:42 AM IST
सार
गांव निवासी छोटू के घर में रात को दही जमाया गया। आशंका है कि इसमें छिपकली गिर गई। सुबह इसी दही में मधानी लगाकर इससे लस्सी बनाई गई।
विज्ञापन
विषाक्त लस्सी पीने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती रामदिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विषाक्त लस्सी पीने से जींद के पडाना गांव के दो लोगों की मौत हो गई। सात लोग बीमार हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने जांच के लिए लस्सी और इससे निकाले गए मक्खन व तैयार घी के सैंपल लिए हैं। दोनों गंभीर बीमारों का इलाज जींद के निजी अस्पताल में, दो का रोहतक पीजीआई और एक का हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
पडाना गांव निवासी छोटू के घर में बुधवार रात को दही जमाया गया था। जिससे गुरुवार सुबह लस्सी तैयार की गई। लस्सी को छोटू के भाई राजेश, रोहतास, रोहतास की पत्नी मंजू, पड़ोसी खुशीराम, जयनारायण उर्फ जैना, रामदिया, रविंद्र, धर्मपाल व धर्मपाल की तीन वर्षीय पोती प्राची ने पिया। इससे सभी की तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को ही सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। रोहताश (50) की पीजीआई रोहतक और पड़ोसी जयनारायण उर्फ जैना (60) की जींद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
प्राची और राजेश का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। जबकि धर्मपाल का हिसार और रामदिया व रविंद्र का इलाज जींद के निजी अस्पतालों में चल रहा है। मंजू और खुशीराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
छिपकली गिरने की आशंका
ग्रामीणों को आशंका है कि रात को दही जमाते समय या फिर सुबह लस्सी बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई होगी। लस्सी तैयार करने वाले बर्तन (बिलौनी) में छिपकली या उसके अवशेष नहीं मिले हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रही है। -विरेंद्र सिंह, गतौली चौकी प्रभारी।