{"_id":"3a428e204a362e9abcdaea13b13d234a","slug":"two-held-in-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कर्मगढ़ में गैंगवार के चलते कुख्यात बदमाश सुरेंद्र उर्फ टूटी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गांव काब्रछा निवासी राजेश उर्फ राजा ने 11 फरवरी को सदर थाना नरवाना पुलिस को शिकायत दी कि गांव कर्मगढ़ निवासी सुरेंद्र उर्फ टूटी से मिलने के लिए उनके गांव में गया हुआ था। इस दौरान गली में कार व बाइक पर सवार लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर टूटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि सुरेंद्र उर्फ टूटी की सतबीर उर्फ झब्बल गैंग ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने न्यू दिल्ली निवासी दिनेश तथा गांव सौथी सोनीपत निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन