{"_id":"d29b220ffd5e961d516e29bfdb11a470","slug":"two-criminais-at-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की पत्नी और एक रिश्तेदार पर हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक की पत्नी और एक रिश्तेदार पर हत्या का केस
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव अलेवा के निकट खेत में मिले व्यक्ति के शव की पहचान गांव जाखौली कैथल निवासी राजू के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के भाई रवि और जगदीश के बयान दर्ज किए। इसमें उन्होंने मृतक की पत्नी और उनके एक रिश्तेदार पर हत्या करने के आरोप लगाया है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी और उसके एक रिश्तेदार के बीच में गलत रिश्ता था उसी को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज मृतका की पत्नी सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव जाखौली निवासी रवि व जगदीश ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई की कई वर्ष पहले जींद जिले के गांव निवासी मंजू के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद मंजू उसके बीच में अकसर झगड़ा होता था। इस दौरान उनके घर पर रिश्तेदार गांव मोरखी निवासी नन्हा का आना-जाना था। इस दौरान मंजू और उनके रिश्तेदार नन्हा के बीच में गलत रिश्ते स्थापित हो गए।
विज्ञापन
इसको लेकर उसके भाई राजू और मंजू के बीच में झगड़ा होता था। तीन नवंबर को भी दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद मंजू अपने मायके चली गई। इसी का मौका पाकर योजनाबंद्ध तरीके से गांव मोरखी निवासी नन्हा उसके भाई राजू को बाइक पर बैठाकर ले गया और पहले उसे शराब पिलाई।
बाद में रास्ते में गांव अलेवा के निकट खेतों में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने रवि व जगदीश के बयान के आधार पर गांव जाखौली निवासी मृतक की पत्नी मंजू, उनका रिश्तेदार गांव मोरखी निवासी नन्हा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अलेवा थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि शव की पहचान हो गई। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उनके आधार पर जांच आगे बढ़ा दी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।