फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two criminais at murder case

मृतक की पत्नी और एक रिश्तेदार पर हत्या का केस

Fri, 06 Nov 2015 12:36 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन



 गांव अलेवा के निकट खेत में मिले व्यक्ति के शव की पहचान गांव जाखौली कैथल निवासी राजू के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के भाई रवि और जगदीश के बयान दर्ज किए। इसमें उन्होंने मृतक की पत्नी और उनके एक रिश्तेदार पर हत्या करने के आरोप लगाया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी और उसके एक रिश्तेदार के बीच में गलत रिश्ता था उसी को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज मृतका की पत्नी सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव जाखौली निवासी रवि व जगदीश ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई की कई वर्ष पहले जींद जिले के गांव निवासी मंजू के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद मंजू उसके बीच में अकसर झगड़ा होता था। इस दौरान उनके घर पर रिश्तेदार गांव मोरखी निवासी नन्हा का आना-जाना था। इस दौरान मंजू और उनके रिश्तेदार नन्हा के बीच में गलत रिश्ते स्थापित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर उसके भाई राजू और मंजू के बीच में झगड़ा होता था। तीन नवंबर को भी दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था।  झगड़े के बाद मंजू अपने मायके चली गई। इसी का मौका पाकर योजनाबंद्ध तरीके से गांव मोरखी निवासी नन्हा उसके भाई राजू को बाइक पर बैठाकर ले गया और पहले उसे शराब पिलाई।

बाद में रास्ते में गांव अलेवा के निकट खेतों में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने रवि व जगदीश के बयान के आधार पर गांव जाखौली निवासी मृतक की पत्नी मंजू, उनका रिश्तेदार गांव मोरखी निवासी नन्हा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


अलेवा थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि शव की पहचान हो गई। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उनके आधार पर जांच आगे बढ़ा दी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed