फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested with narcotics in Jind of Haryana

जींद: धनौरी से 210 ग्राम अफीम तो गढ़ी से पांच किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2022 02:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 02:27 AM IST
सार

पुलिस ने धनौरी गांव से शमशेर को 210 ग्राम अफीम और पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Two accused arrested with narcotics in Jind of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के जींद में सीआईए नरवाना की टीम ने रविवार रात को नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से 210 ग्राम अफीम दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीआईए टीम के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए बरटा से धनौरी रोड पर थी।

विज्ञापन


इस दौरान उनको सूचना मिली कि धनौरी निवासी शमशेर अफीम बेचने का काम करता है और वह कुछ समय बाद पावर हाउस की तरफ नशीले पदार्थ लेकर पहुंचेगा। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दबिश दी तो बताए गए स्थान पर एक व्यक्ति सफेद पॉलिथिन लेकर खड़ा था। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उससे पास 210 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में पुलिस ने गढ़ी गांव निवासी सतपाल उर्फ गौरा के कब्जे से पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।  सीआईए टीम के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि उनकी टीम रविवार रात गढ़ी बस अड्डे के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि गढ़ी गांव निवासी सतपाल उर्फ गोरा पीपलथा रोड पर नहर की पटरी की तरफ से  नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक आती दिखाई दी तो पुलिस ने उसको रुकवाकर जांच की तो आरोपी से कट्टे में पांच किलोग्रामगांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed