फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested with charas in Jind of Haryana

जींद: कार सवार दो युवक 17.400 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से लेकर आए थे

Sun, 10 Apr 2022 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 11:58 PM IST
सार

आरोपियों को अदालत से छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। चरस हिमाचल प्रदेश से लेकर आए थे।  दोनों आरोपी सोनीपत के गांव घड़वाल के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Two accused arrested with charas in Jind of Haryana
चरस के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के ललितखेड़ा गांव के पास से सीआईए की टीम ने शनिवार देर रात कार सवार दो युवकों को सोनीपत के घड़वाल निवासी पवन उर्फ पोन्ना व प्रदीप उर्फ टिंकू को 17.400 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया। रविवार सुबह दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस गिरोह के अन्य तस्करों के बारे में पता लगाएगी।

विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए शनिवार देर सायं को बस अड्डा निडानी के पास गश्त पर थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि सोनीपत के घड़वाल निवासी दो युवक पवन उर्फ पोन्ना व प्रदीप उर्फ टिंकू नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं, जो भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लिए हुए हैं। इस समय ललित खेड़ा बस अड्डा से करीब 200 मीटर आगे लुदाना की तरफ खड़े हैं।
विज्ञापन


सूचना पर सीआईए टीम ललित खेड़ा से थोड़ा आगे पहुंची तो स्विफ्ट गाड़ी से उतरकर दो युवक भागने की कोशिश करने लगे। चालक सीट से उतरने वाले व्यक्ति को सीआईए ने काबू कर उसका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम प्रदीप उर्फ टिंकू व कंडक्टर सीट से उतरने वाले ने अपना नाम पवन उर्फ पूना वासी घड़वाल सोनीपत बताया। सीआईए की टीम ने मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ विकास गुप्ता की हाजिरी में तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर स्विफ्ट गाड़ी की तलाशी ली तो कंडक्टर सीट के आगे पायदान पर सफेद रंग का प्लास्टिक कट्टा रखा हुआ था, जिससे 17.400 किलोग्राम चरस मिली। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।


हिमाचल से लेकर आए थे चरस
पकड़े गए आरोपी शनिवार को ही हिमाचल से चरस लेकर जींद पहुंचे थे। सूचना सीआईए को मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की रडार पर अब हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी करने वाला गिरोह है। पिछले लंबे समय से हिमाचल प्रदेश से जींद में नशा सप्लाई किया जा रहा। अब तक यह गिरोह पुलिस की पकड़ से दूर। हालांकि इससे पहले भी दो नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, जो हिमाचल से नशीले पदार्थ लाकर जींद में सप्लाई करने की फिराक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed