फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trader commits suicide in Jind of Haryana

जींद: उधार दिए सामान के रुपये न मिलने से परेशान व्यापारी ने दी जान, दस पर केस दर्ज

Thu, 17 Mar 2022 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 01:39 AM IST
सार

व्यक्ति के दुकान के अंदर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटे की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Trader commits suicide in Jind of Haryana
शहर थाना में परिजनों के ब्यान दर्ज करते हुए पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद शहर की पुरानी अनाज मंडी के 60 वर्षीय व्यापारी हंसराज ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। व्यापारी ने कई लोगों ने उधार सामान लिया पर रुपये नहीं लौटाए। इसके अलावा व्यापारी के अपने ही भाइयों के साथ दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। इस परेशान होकर व्यापारी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


रोहतक रोड स्थित चौड़ी गली निवासी मनीष जिंदल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता हंसराज ने पुरानी अनाज मंडी में सुनील ढांडा के हिस्सेदारी में बीज व कीटनाशक की दुकान की है। दुकान से आसपास गांव के किसान दवाइयां, खाद, बीज, खल-बिनौला ले जाते थे और पैसे दे जाते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव मिर्चपुर निवासी रामनिवास उर्फ  निवासा पर 12.50 लाख, गांव मिर्चपुर निवासी सोनू पर 95 हजार, गांव मनोहरपुर निवासी राजकुमार पर 3.15 लाख,  गांव बराह खुर्द निवासी कपूर पर 1.75 लाख, रधाना निवासी संजय पर 70 हजार रुपये बकाया थे। सभी ने दुकान से खाद, बीज, दवाइयां, खल बिनौला लिए थे, लेकिन  पैसे नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार पिता हंसराज ने तगादा किया। आर्थिक तंगी की वजह से उसके पिता ने पुरानी अनाज मंडी की एक दुकान व मकान भी सस्ते दामों में बेच दी। इसके अलावा नई अनाज मंडी जींद में दुकान को लेकर परिवार के ही पुरानी अनाज मंडी निवासी सोनू जिंदल, सुरेश जिंदल, दिल्ली के बुध विहार निवासी बबलू जिंदल, रोहिणी निवासी बलराज, चौड़ी गली जींद निवासी ईश्वर जिंदल के साथ झगड़ा चल रहा था।

इस दुकान में हंसराज की हिस्सेदारी थी। आर्थिक तंगी को देखते हुए इस दुकान की हिस्सेदारी का हिसाब करने के लिए कई बार गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने भी समाधान नहीं किया। इससे परेशान होकर पिता ने दुकान के अंदर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।


इन पर दर्ज हुआ केस
शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि हिसार जिले के गांव मिर्चपुर निवासी रामनिवास उर्फ निवासा, सोनू,  मनोहरपुर गांव निवासी राजकुमार, बराह खुर्द निवासी कपूर, गांव रधाना निवासी संजय, पुरानी अनाज मंडी निवासी सोनू जिंदल, सुरेश जिंदल, दिल्ली के बुध विहार निवासी बबलू जिंदल, रोहिणी निवासी बलराज,चौड़ी गली जींद निवासी ईश्वर जिंदल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed