फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   three criminal arrest

बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2015 12:05 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
three criminal arrest
 
विज्ञापन



पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोर गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 बाइक बरामद की है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी। इस दौरान पुलिस को चोरी के कई अन्य मामले भी सुलझने की उम्मीद है।
सफीदों थाना प्रभारी सज्जन कुमार गत दिवस पुलिस पार्टी के साथ ग्रामीण क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

इस दौरान पुलिस को हाट गांव की तरफ एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब बाइक सवार युवकों को रुकने को कहा तो वह तीनों युवक पुलिस को देखकर बाइक की स्पीड तेज कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक सवार युवकों का पीछा कर तीनों युवकों को बाइक सहित काबू कर लिया। पुलिस ने जब तीनों युवकों से पूछताछ की तो युवकों ने अपनी पहचान अजमेर, सूरज व नवदीप गांव गतौली के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जब बाइक के बारे में पूछा गया तो वह बाइक के कोई कागजात नहीं दिखा पाए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाने में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि बाइक चोरी की है। पुलिस पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं से भी पर्दा उठ गया।

पकड़े गए युवकों ने 15 बाइक चोरी की वारदातों को कबूल किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 15 बाइक बरामद कर लिए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर आरोपियों के रिमांड की मांग की। अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। रिमांड के दौरान पुलिस बाइक चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस को अभी कई गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।

यहां-यहां से चोरी की बाइक
24 अगस्त को हाट रोड सफीदों से, एक सितंबर को जींद के विद्यापीठ मार्ग से, 14 सितंबर को जींद में रोहतक रोड एसबीआई के पास से, 17 अक्तूबर को कोर्ट काम्प्लेकस नरवाना से, 19 अक्तूबर को मेन मार्केट सफीदों से, 17 नवंबर को कोर्ट कॉम्प्लेक्स जींद से, 19 नवंबर को जैन मंदिर सफीदों से, 29 नवंबर को मीनाक्षी जैन अस्पताल जींद से, पांच दिसंबर को पुरानी अनाज मंडी सफीदों से बाइक चोरी किया था।


 इसके अलावा जींद में भी बाइक चोरी की कुछ अन्य घटनाओं को कबूल किया है। वहीं आरोपियों द्वारा भिवानी में भी बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed