{"_id":"621d00860bd05260352d6c71","slug":"thief-attempted-to-steal-in-pnb-bank-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में चोरी का प्रयास: पीएनबी के स्ट्रांग रूम की दीवार न टूटने पर लिखा- ट्राई अगेन बैंक...प्रॉमिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक में चोरी का प्रयास: पीएनबी के स्ट्रांग रूम की दीवार न टूटने पर लिखा- ट्राई अगेन बैंक...प्रॉमिस
Mon, 28 Feb 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:34 PM IST
सार
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वह दीवार जिसको तोड़कर चोर अंदर घुसा। बैंक में दीवार तोड़कर अंदर घुसते चोर की फुटेज। स्ट्रांग रूम की दीवार पर चोर द्वारा लिखी गई चेतावनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में दुर्गा मंदिर वाली गली में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रविवार दोपहर दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर ने चोरी का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। उसने स्ट्रांग रूम को तोड़ने की कोशिश की, किंतु असफल रहा। इसके बाद उसने दीवार पर लिखा ट्राई अगेन बैंक...प्रॉमिस। चोर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में दीवार तोड़ता हुआ कैद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को कर्मचारी बैंक बंद करके घर चले गए थे। शनिवार और रविवार को छुट्टी थी। सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जब सफाई कर्मचारी बैंक पहुंचा तो उसने बैंक के अंदर दीवार टूटी देखी। इस पर तत्काल सूचना शाखा प्रबंधक को दी। तुरंत सभी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जुलाना थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
जुलाना थाना प्रभारी समरजीत मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया। जांच में सामने आया कि चोर बैंक की जो दीवार खाली प्लॉट की तरफ है, उसे तोड़कर अंदर घुसा था। उसने स्ट्रांग रूम को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद उसने स्ट्रांग रूम की दीवार पर लिखा ट्राई अगेन बैंक प्रॉमिस। सदर थाना प्रभारी समरजीत ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2019 में कोऑपरेटिव बैंक में हुई थी 13 लाख की चोरी
इससे पहले 30 सितंबर 2019 को जुलाना के महम रोड पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक में भी चोरों ने इसी तरह वारदात की थी। चोर बैंक से 12.88 लाख ले गए थे। इस घटना से पहले जींद-रोहतक मार्ग पर एटीएम को भी चोरों ने तोड़ दिया था।
सुरक्षा के नहीं कोई इंतजाम
बैंक में दिन के समय तो सिक्योरिटी गार्ड रहता है, लेकिन रात के समय कोई नहीं होता। सीसीटीवी तो हैं, लेकिन कोई भी अलार्म या सायरन नहीं है। पिछले दिनों कमाच खेड़ा गांव में स्थित एटीएम को चोर तोड़ रहा था तो अलार्म बज गया था और चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अगर इस बैंक में भी कोई अलार्म होता तो चोर को पकड़ा जा सकता था।