{"_id":"454dee559dd6ac5c0a94333bb015482d","slug":"the-extracted-50-thousand-bank-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर बैंक से निकाले 50 हजार रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर बैंक से निकाले 50 हजार रुपये
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकलवाने के आरोप में पुलिस ने सास-ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।
गांव रोहड़ निवासी मीना देवी ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके पति महेंद्र की 24 मई 2014 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सरकार द्वारा चलाई जा रही राजीव गांधी बीमा योजना के तहत 23 जुलाई 2015 को आर्थिक मदद दी गई।
समाज कल्याण विभाग जींद द्वारा सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक सफीदों शाखा में मीना के खाते में एक लाख रुपये की राशि जमा करवाई गई। मीना ने आरोप लगाया कि उसके खाते से 28 सितंबर को कुछ लोगों द्वारा बैंक अधिकारियों से मिलकर 50 हजार रुपये की राशी निकाल ली।
अगले ही दिन मीना इस राशि को लेने बैंक गई तो बैंक मैनेजर ने बताया कि कल ही उसके खाते में 50 हजार रुपये की राशि निकाली गई है। जब उसने राशि निकलवाने की बात से मना किया तो बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज उसे दिखाई।
विज्ञापन
फुटेज देखकर उसने रुपये निकाल रहे लोगों की पहचान कर ली। मीना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में उसकी जेठानी किरण, सास केला देवी, जेठ साहब सिंह और ससुर रामेश्वर नजर आए। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी अभिषेक जोरवाल से की।
पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर जेठानी किरण, सास केला देवी, जेठ साहब सिंह तथा ससुर रामेश्वर के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।