फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   suicide

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान संचालक ने फंदा लगा दी जान

Thu, 19 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Thu, 19 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
सफीदों रोड स्थित एकता नगर में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान संचालक ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। मृतक छत के पंखे पर चुन्नी से लटका हुआ था। फांसी लगाने की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज करके मामले की शुरू कर दी।
विज्ञापन


एकता नगर निवासी रामगोपाल ने मकान के अंदर ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान बनाई हुई है। बुधवार सुबह वह मकान में चुन्नी का फंदे पर फांसी पर लटका हुआ मिला। रामगोपाल के फांसी लगाने का पता उस समय लगा जब मृतक की बेटी सुबह कमरे में गई तो उसका पिता रामगोपाल फांसी पर लटका हुआ था।
विज्ञापन


शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। मृतक के बेटे सौरभ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार रात को उसकी मां किसी कार्य के लिए बाहर गई हुई थी। रात को उसका पिता खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था, लेकिन सुबह वह फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के कमरे की तलाशी ली तो वहां से फांसी लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। जांच अधिकारी श्रीकृष्ण ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


बीस दिन पहले ही खोली थी दुकान
पुलिस के अनुसार, मृतक रामगोपाल पहले प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। 27 अक्टूबर को ही उसने अपने मकान में ही सफीदों रोड पर बनी दुकान में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान खोली थी। दुकान खोलने के 20 दिन बाद ही उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed