फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   student beaten up by teacher

नए जूते नहीं पहने तो बच्चे को पीटा

Sat, 17 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अलेवा
ब्यूरो/अमर उजाला अलेवा Updated Sat, 17 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

बधाना गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा छठी कक्षा के एक छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। इसके चलते खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का दौरा किया। वहीं, मामला शिक्षा मंत्री के दरबार में भी पहुंच चुका है।

विज्ञापन


हालांकि, बीईओ अलेवा डॉ. सुदेश सिवाच ने इस प्रकार की घटना से मना किया है। वहीं, बच्चे का कहना है शिक्षक ने नए जूते नहीं पहनने के कारण उसकी पिटाई की है। इस मामले में शुक्रवार को गांव में पंचायत भी हुई और मामले को निपटने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


पीड़ित बच्चे के पिता राजेश ने शिक्षा मंत्री को शिकायत भेजी है कि उसका लड़का गांव के राजकीय उच्च विद्यालय की छठी कक्षा का छात्र है। स्कूल के एक शिक्षक ने वीरवार को उसके लड़के को खड़ा किया और नए जूते नहीं पहनने के उसे गाली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के पिता का आरोप है कि शिक्षक ने कहा कि 'अगर कल नए जूते पहनकर नहीं आया तो स्कूल मत आना। उन्होंने कहा कि वह अनुसूचित जाति से संबध रखने के कारण शिक्षक द्वारा उसके बच्चे को बार-बार परेशान किया जा रहा है। बच्चे ने स्कूल आने के बाद घरवालों को पूरी बात बताई। घरवालों ने बच्चे को साथ लेकर इस मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा तथा स्कूल मुख्याध्यापक को दी।

बच्चे ने बोला उसकी पिटाई हुई
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुदेश सिवाच ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर बच्चे के पिता और स्कूल अध्यापकों से मामले की जानकारी ली है। हां, बच्चा बार-बार अध्यापक द्वारा पीटने की बात कह रहा है। फिलहाल गांव में इस मामले को लेकर पंचायत हुई है।


अगर मामला सिरे नहीं चढ़ता तो इस मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने का काम किया जाएगा। वहीं, बीईओ द्वारा स्कूल का दौरा किए जाने के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुड्डा इसकी जानकारी होने से ही मना कर रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि इस बारे में डीईईओ से बात करें।

नहीं हुआ ऐसा कुछ

वहीं, आरोपी शिक्षक का कहना है कि उन्होंने न तो किसी बच्चे की पिटाई की है और न ही ऐसा कोई मामला हुआ है। उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed