फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six accused arrested for demanding extortion of five lakh rupees from Safidon MLA

Jind: सफीदों MLA से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के छह आरोपी काबू, व्हाटसअप नंबर पर भेजा था मैसेज

Sun, 28 Aug 2022 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 12:38 AM IST
सार

28 जुलाई को विधायक के व्हाटसअप नंबर पर मैसेज कर रंगदारी मांगी थी। शहर थाना सफीदों पुलिस ने विधायक सुभाष गांगोली की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चौथ मांगने का मामला दर्ज कर जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी।

विज्ञापन
Six accused arrested for demanding extortion of five lakh rupees from Safidon MLA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के जींद में सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली को व्हाट्सअप मैसेज तथा इंटरनेट से कॉल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के छह आरोपियों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार राज्य के गोपाल गंज निवासी अमित यादव, जिला बातिया निवासी आलम, जिला मोतिहारी निवासी अनवर, जिला मुजफ्फरपुर निवासी मनोज कुमार और जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश) निवासी बदरी आलम के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन

 
सफीदों से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने 29 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 28 जुलाई देर रात को उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सअप मैसेज आया था तथा बाद में इंटरनेट से कॉल आई थी। व्हाट्सअप मैसेज भेजने वाले ने अपने आप को दुबई से विक्की गिल बताया था। 28 जुलाई को दिन में उसी नंबर से फिर व्हाटसअप कॉल तथा मैसेज आया, जिसने गोल्डी बराड़ के नाम से पांच लाख रुपये देने के बारे में कहा था, इस पर विधायक ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद उसके फोन पर धमकियां आने लगी।
विज्ञापन


विधायक ने पुलिस को बताया था कि व्यक्तिगत तौर पर उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। न ही वह किसी विक्की गिल के नाम के व्यक्ति को जानता है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने विधायक सुभाष गांगोली की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चौथ मांगने का मामला दर्ज कर जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने सोनीपत, गुडगांव तथा सफीदों में कॉल कर फिरौती मांगते हुए धमकी दी थी। आरोपियों को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से मामले से जुड़े तथ्यों को खंगाला जाएगा। -इंस्पेक्टर हरिओम, जांच अधिकारी, एसटीएफ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed