फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shobhit of Kaushal gang made important revelations in police interrogation

खुलासा: लारेंस बिश्नोई गैंग के दबदबे को खत्म करना चाहती है कौशल गैंग, दहशत फैलाने की चाह

Tue, 19 Jul 2022 02:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह सुशील टुर्ण, संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
सुशील टुर्ण, संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 02:18 AM IST
सार

कौशल गैंग की फिरौती समेत अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने की चाह है। अमेरिका में बैठे दलेर कोटिया व जेल में बंद कौशल के इशारों पर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। गुर्गों को मीनाक्षी अस्पताल समेत कई अन्य जगह गोलियां चलाने के 15 लाख रुपये मिले थे।

विज्ञापन
Shobhit of Kaushal gang made important revelations in police interrogation
शोभित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद जींद पुलिस के हाथ लगे कौशल गैंग के गुर्गे शोभित ने पुलिस पूछताछ में अहम खुलासे किए हैं। शोभित ने बताया कि प्रदेश में लारेंस बिश्नोई गैंग का दबदबा है। कौशल गैंग इस दबदबे को खत्म करना चाहती है। इसलिए लोगों में दहशत फैलाने तथा रंगदारी मांगने की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन


लारेंस बिश्नोई गैंस से अधिक वारदात करके ही कौशल गैंग का नाम हो सकता है। इसलिए असंध के मीनाक्षी अस्पताल में गोलियां चलाई गई थीं। इसके अलावा कुछ अन्य जगह गोलियां चलाने के लिए उनको 15 लाख रुपये मिले थे। यह सब वह अमेरिका में बैठे दलेर कोटिया व जेल में बंद कौशल के इशारे पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


शोभित से रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया है कि वे दोनों अमेरिका में बैठे गैंग के एक सरगना दलेर कोटिया तथा कौशल गैंग के सरगना कौशल के इशारों पर काम कर रहे थे। कौशल जेल में बंद है, जबकि दलेर कोटिया अमेरिका में बैठकर गैंग चला रहा है। शोभित तथा मोहित को गैंग का नाम कमाने व गैंग के नाम की लोगों में दहशत फैलाने के लिए 15 लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों काफी समय से गैंग के लिए काम कर रहे हैं। हरियाणा के अलावा पंजाब समेत अन्य राज्यों में लारेंस बिश्नोई गैंग का दबदबा है। इस दबदबे को खत्म करने के लिए ही उनको भेजा गया था। कौशल गैंग अब अपने नाम से लोगों को डराना चाहती है। जितनी अधिक दहशत होगी, उतने ही लोग अधिक रंगदारी देंगे। 

विक्रमी ऐप व इंस्टाग्राम के माध्यम से दिए जा रहे थे निर्देश
शोभित ने पूछताछ में खुलासा किया कि उनको दलेर कोटिया विक्रमी ऐप एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से निर्देश देते थे। वह इन ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करते थे और बातचीत के बाद फिर से इन ऐप को हटा देते थे। जब भी बात करने की जरूरत महसूस होती, वह फिर से इन ऐप का डाउनलोड कर लेते थे और हर बार अलग-अलग आईडी से ऑपरेट करते थे। हर रोज की बजाय दलेर कोटिया उनसे कई-कई दिन में बात करते थे। जब भी बात होती, उसके अगली बातचीत की तारीख व समय तय कर लिया जाता ताकि वह उसी समय इन ऐप को डाउनलोड करके बातचीत कर सकें। 


मोहित का इलाज फिलहाल पीजीआई रोहतक में चल रहा है, जबकि शोभित को सोमवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गैंग में जूड़े अन्य बदमाशों के बारे में पूछाताछ की जाएगी। इसके बाद रोहतक में उपचाराधीन मोहित को छुट्टी मिलने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। जल्द ही कौशल गैंग के सरगना कौशल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। -डॉ. सुनील कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed