{"_id":"c85c9963c318b99c6e66771acb8e09f2","slug":"rape-hindi-news-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुराचार, आरोपी की मां ने दिया सहयोग, मां-बेटे पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुराचार, आरोपी की मां ने दिया सहयोग, मां-बेटे पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना की एक किशोरी के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी युवक की मां पर भी सहयोग करने के आरोप लगे है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक तथा उसकी मां के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर थाना नरवाना पुलिस को एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी बेटी के पास नरवाना निवासी देवेंद्र का फोन आया और उसके साथ अश्लील बातें करने लगा। आरोपी ने उसकी बेटी को घर पर आने की बात कही, लेकिन उसकी बेटी ने उसका विरोध किया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह उसकी बेटी देवेंद्र की इस हरकतों के बारे में आरोपी के परिजनों को अवगत करवाने के लिए गई तो देवेंद्र ने उसे पकड़ लिया और अपने मकान में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान आरोपी आरोपी देवेंद्र की मां भी घर पर थी और इस दौरान वह घर के बाहर ही खड़ी रही। बाद में आरोपियों ने इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
शहर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवेंद्र तथा उसकी मां के खिलाफ दुराचार तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बना वीडियो बनाई
जींद। दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर पति ने अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और मोबाइल फोन से वीडियो बना ली। मोबाइल की वीडियो को सीडी में डालकर महिला को मानसिक रूप से परेशान करने लगा। मामला जींद जिले के नरवाना तहसील का है।
जब महिला ने पति की हरकतों के बारे में ससुरालीजनों को अवगत करवाया तो उसी को प्रताड़ित करने लगे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने मामले की जानकारी अपने मायका पक्ष को दी। इसके बाद मामला महिला सैल में गया। यहां काउंसिलिंग के बाद शहर थाना नरवाना पुलिस ने भट्टू कलां जिला फतेहाबाद निवासी पति ललित, ससुर सज्जन कुमार, देवर मनीष, ननद अनिता, रश्मी, रिश्तेदार नरवाना निवासी राजेंद्र, हिसार निवासी मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर थाना नरवाना प्रभारी जगबीर दहिया ने बताया कि महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाकर वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल वीडियो कोई सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।