फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   rape by friends

लोन व नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुराचार

Mon, 02 May 2016 12:11 AM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Mon, 02 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मकान बनाने के लिए लोन दिलाने व स्वीपर की नौकरी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुराचार करके वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करके चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सफीदों थाने में एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि तीन दिन पहले गांव खेड़ाखेमावती निवासी सुरेंद्र उसे बहला फुसलाकर ले गया। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि सुरेंद्र ने उसके कच्चे मकान को पक्का करवाने के लिए लोन दिलाने व गांव में स्वीपर की नौकरी दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन


जिसके लिए वह उसे गांव भुसलाना में आए अधिकारियों से मिलाने का बहाना बनाकर ले गया, लेकिन गांव अंटा नहर पर सुनसान जगह देख जबरदस्ती करने लगा। वहां चार युवक और आ गए, जिन्होंने न सिर्फ उसके साथ जबरदस्ती की, बल्कि वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव खेड़ा खेमावती निवासी सुरेंद्र को नामजद करके चार अन्य के खिलाफ दुराचार तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच अधिकारी कमलेश ने बताया कि मकान के लिए लोन दिलाने तथा स्वीपर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed